टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखिणीधार में विभागीय निर्देशों पर आज छात्र संसद का गठन किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने छात्र संसद के पदाधिकारियों को उनके दायित्व और कर्तव्यों की जानकारी देते हुए उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में स्वयं को तैयार करने का आवाहन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। 'हिमवंत' ई-पत्रिका से जुड़ने और अपनी लेख प्रकाशित करने के लिए यहां क्लिक करें। विभागीय निर्देशों के तहत आज अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल में छात्र संसद का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं ने सर्वसम्मति से छात्र संसद की पदाधिकारियों का चयन किया। मनोनीत कैबिनेट के पदाधिकारियों को प्रवक्ता राजनीति विज्ञान योगेश सकलानी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद डोभाल प्रवक्ता चंदन सिंह असवाल, सुशील डोभाल, जयवीर सिंह कौशल, कपिलदेव उनियाल, कपिलदेव सेमवाल, शिक्षक दिनेश डंगवाल, पंकज डंगवाल, दिनेश रावत, शीशराम पालीवाल आदि ने नवनियुक्...