Skip to main content

Posts

Translate करें.

School Closed: कभी बड़ी छात्र संख्या से था गुलजार, अब 66 साल बाद पहले जूनियर अब प्राथमिक विद्यालय भी हुआ बंद, हाईस्कूल की छात्र संख्या घटकर रह गई 2, हकीकत से कुछ अलग हैं सुधार के दावे

उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी विकासखंड के पाटा गांव का राजकीय प्राथमिक विद्यालय करीब 66 वर्ष बाद पूर्णत: बंद हो गया है। इस गांव में तीन सरकारी विद्यालय खोले गए थे जिनमें से अब एक राजकीय हाईस्कूल है, वह भी दो छात्र संख्या होने के कारण बंद होने की कगार पर है।   सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही शासन-प्रशासन की ओर से सरकारी शिक्षा में सुधार के दावे लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन उनकी हकीकत ग्रामीण क्षेत्रों में बंद हो रहे सरकारी विद्यालय बयां कर रहे हैं। पाटा गांव में जनपद स्थापना के साथ वर्ष 1960 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की गई थी।   करीब पचास वर्षों तक यह विद्यालय छात्र-छात्राओं से आबाद रहा लेकिन पिछले दस वर्षों में ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों में अच्छी शिक्षा के लिए हुए पलायन के कारण यहां पर छात्र संख्या घटती रही। गत वर्ष तक यह स्थिति हुई कि यहां पर मात्र दो ही छात्र संख्या रह गई थी। इस वर्ष उनके उत्तीर्ण होने के बाद यहां पर नए प्रवेश न होने के कारण स्कूल बंद हो गया है। इससे पहले वर्ष 2023-24 में गांव का राजकीय ज...

Census 2027: भवनों की स्व गणना कल से, पहाड़ों में मकान बंद मिला तो ऐसे होगी गणना

उत्तराखंड में जनगणना के पहले चरण के तहत भवनों की स्व गणना की शुरुआत 10 अप्रैल से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि) करेंगे। पहले चरण में होने वाले मकान सूचीकरण व मकान गणना में 4491 सुपरवाइजर, 26,348 प्रगणक मिलाकर कुल 30,839 की टीम लगेगी। 25 अप्रैल से 24 मई तक ये घर-घर जाकर मकान सूचीकरण व मकान गणना का काम करेंगे।    बुधवार को प्रेसवार्ता में सचिव जनगणना दीपक कुमार, निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण - मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 25 अप्रैल से 24 मई के बीच होगा। इससे ठीक 15 दिन पहले 10 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच se.census.gov.in पोर्टल पर स्व गणना करने का मौका मिलेगा। पोर्टल पर 16 क्षेत्रीय भाषाओं स्व गणना के सवालों का जवाब दे सकते हैं। इवा श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे चरण में उत्तराखंड के हिमाच्छादित जिलों (चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी) के 131 गांव और तीन नगरीय क्षेत्रों में जनगणना का कार्य 11 से 30 सितंबर के बीच किया जाएगा। पहाड़ों में मकान बंद मिला तो भी होगी एंट्री पहाड़ के कई गांवों में मकान या तो खंडहर पड़े हैं या फिर ...

Census 2027: घनसाली स्थित हिमालयन इंग्लिश स्कूल के सभागार में 38 प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आरम्भ, भवन गणना एवं मकान सूचीकरण के साथ HLO app संचालन की जानी बारीकियां

घनसाली स्थित हिमालयन इंग्लिश स्कूल के सभागार में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन बृहस्पतिवार को प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने मकान सूचीकरण और भवन गणना की प्रक्रिया की बारीकियां जानी। इस दौरान प्रशिक्षकों ने पहली बार होने जा रही डिजिटल जनगणना को लेकर मास्टर ट्रेनर्स से अनेक जानकारियां प्राप्त की।  प्रगणक और पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए डीपीआरओ और राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर - मुस्तफा खान       तहसील घनसाली के अंतर्गत हिमालयन पब्लिक स्कूल के सभागार में चार्ज अधिकारी और तहसीलदार महेशा शाह, सहायक चार्ज अधिकारी मदन लाल बड़ौनी, फील्ड ट्रेनर सुशील डोभाल और देवेंद्र डंगवाल की मौजूदगी में प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान चार्ज अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों से भवन गणना और मकान सूचीकरण सहित हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन ऐप के संचालन से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि को गंभीरता पूर्वक समझने की अपील की।    प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन राज्यस्तरीय मास्टर ट्रेनर और जिला पंचायत राज अधिकार...

निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग हुआ सख्त, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्यवाही पर इन 46 निजी स्कूलों को जारी हुए कारण बताओ नोटिस,

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जांच में निजी स्कूलों और बुक सेलर्स के गठजोड़ का खुलासा होने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने 46 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। निजी प्रकाशकों की मंहगी किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों को किया गया बाध्य    जांच के दौरान सामने आया कि अभिभावकों को एनसीईआरटी की सस्ती किताबों की बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा था। कई दुकानों से स्कूलों द्वारा जारी पर्चियां भी बरामद हुईं, जिनमें अभिभावकों को तय दुकानों से ही कॉपी-किताब खरीदने के निर्देश दिए गए थे। जांच में मिली गंभीर अनियमितता     सीईओ द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। जिनमें अभिभावकों को विशेष दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए बाध्य करना, एनसीईआरटी के अलावा महंगी निजी प्रका...

New Tehri Breaking News: निजी स्कूल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों ने जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल से की शिकायत, मनमानी फीस वसूली और अव्यवहारिक नियमों को लेकर अभिभावकों ने खोला मोर्चा, होगी उचित कार्यवाही- डीएम टिहरी गढ़वाल

नई टिहरी के ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन की मनमानी को लेकर एक बार फिर अभिभावकों ने सख्त नाराजगी व्यक्त कर जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल के समक्ष मामला उठाते हुए कार्यवाही की मांग की है। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर मनमानी फीस वसूलने और छात्रों व अभिभावकों पर मनमाने नियम थोपने का आरोप लगाया है। मनमानी को लेकर अभिभावकों में आक्रोश     ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल नई टिहरी में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने आज जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल से मुलाकात कर स्कूल प्रबंधन की मनमानी की शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि स्कूल मैनेजमेंट आए दिन अभिभावकों और छात्रों पर मनमाने नियम थोंप रहे है और अभिभावकों की बात सुनने के लिए भी तैयार नहीं है। उल्टे छात्रों और अभिभावकों पर कार्यवाही करने की धमकी दी जाती है। नए नियमों के मुताबिक अभिभावकों से तीन माह की फीस एक साथ लिए जाने से अभिभावकों में खासी नाराजगी देखी जारही है। इसके साथ ही एक्टिविटी फीस के नाम पर मनमानी फीस लेने, इंग्लिश मध्यम का विद्यालय होने के बावजूद भी इंग्लिश लैंग्वेज के नाम पर अतिरिक्त शुल्क लने, नियमों के विपरीत हर बार टेस्ट बुक्स ...

Uttarakhand Teacher News: गंभीर बीमार और अनुपस्थित शिक्षक होंगे अनिवार्य सेवानिवृत्त, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश, अटैच शिक्षकों की सूची तलब,

उत्तराखंड में लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार और अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को अब अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कर शिक्षा महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।     उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि लंबे समय से अनुपस्थित और बीमार चल रहे शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जायेगी। ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची मिलने के बाद चिकित्सा बोर्ड एवं विभागीय समिति की संस्तुति पर कार्यवाही करते हुए यह फैसला लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने पिछले साल भी विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए थे, लेकिन तबादलों के दौरान बीमार शिक्षकों की सूची की भरमार वाले विभाग में अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए अधिकारियों को शिक्षक नहीं मिले, इस कारण ऐसे शिक्षकों के खिलाफ तब कार्यवाही नहीं हो पाई। स्कूल और कार्यालय में अटैच शिक्षकों की सूची तलब शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने स्कूल और कार्यालय में संबद्ध शिक्षकों और अधिकारियों की सूची भी तलब की है, उन्होंने कहा है कि एक हफ्ते...

Census 2027: 10 अप्रैल से आप भी घर बैठे आसानी से ऑनलाइन भर सकेंगे अपना स्व गणना विवरण, 10 से 15 मिनट का समय निकाल कर भारत की पहली ऑनलाइन स्व गणना में आप भी बने भागीदार

 जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना) के तहत 10 अप्रैल से आप घर बैठे आसानी से अपना विवरण भर सकेंगे। इसके लिए पोर्टल जारी हो चुका है। इस पूरी प्रक्रिया में केवल 15 से 20 मिनट का समय लगेगा। इससे आपको भारत में पहली बार होने वाली ऑनलाइन स्व गणना में शामिल होने का शानदार मौका मिलेगा।    उत्तराखंड में मकान स्व गणना की वेबसाइट (https://se.census.gov.in) पर स्व गणना 10 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इस पर जाकर अपने राज्य का चयन करना होगा। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मानचित्र पर घर की सही लोकेशन मार्क करने के लिए लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करना बेहतर होगा। स्व गणना के लिए परिवार के मुखिया का नाम और एक मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य है।     एक मोबाइल नंबर का उपयोग केवल एक ही परिवार के लिए किया जा सकता है। पंजीकरण के समय दर्ज किया गया परिवार के मुखिया का नाम बाद में बदला नहीं जा सकेगा। भाषा का चयन भी अत्यंत सावधानी से करना होगा, क्योंकि एक बार ओटीपी सत्यापन होने के बाद इसे बदला नहीं जा सकता। मैप पर मार्क करना होगा अपना घर इस नई प्रक्रिया की सबसे खास बात परस...

उत्तराखंड के इन 19 शिक्षकों का शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2025 के लिए हुआ चयन।

  उत्तराखंड के 19 शिक्षकों का शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2025 के लिए चयन किया गया है। शासन ने चयनित शिक्षकों के नाम की सूची जारी की है जिसमें प्रारंभिक शिक्षा के 12, माध्यमिक के छह और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक का नाम शामिल है।     शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने जारी आदेश में कहा, शिक्षा के उन्नयन एवं गुणात्मक सुधार के लिए उत्कृष्ट कार्य पर यह पुरस्कार दिया जाता है। राज्य चयन समिति की बैठक की सिफारिश पर इन शिक्षकों का चयन किया गया है। शिक्षक दिवस पांच सितंबर को इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में 10 हजार की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके साथ ही विभाग में उन्हें दो साल की सेवा का विस्तार मिलेगा। संस्कृत शिक्षा से भी एक शिक्षक को यह पुरस्कार मिलता है। संस्कृत शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक का चयन किया जा रहा है। माध्यमिक में चुने गए यह शिक्षक माध्यमिक शिक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर पाबों जिला पौड़ी गढ़वाल में प्रवक्ता नरेंद्र सिंह नेगी, जीजीआईसी गौचर जिला चमोली में प्रवक्ता डॉ. सुमन ध्यानी शर्मा, जीआईसी भगवानपुर धारकोट जिला देहरादून के...

Indane Gas Booking Options: ऐसे करें इण्डियन गैस बुकिंग

Indane Gas Booking Options:  ऐसे करें इण्डियन गैस buking IVRS Booking (24x7): Call 7718955555 from your registered mobile number for automatic booking. WhatsApp Booking: Send a message "REFILL" to 7588888824. Missed Call Service: Give a missed call to 8454955555 from your registered phone.

Uttarakhand School Education:अब स्कूलों में हर शनिवार को पढ़ाया जाएगा उत्तराखंड के गौरवशाली राजाओं का इतिहास

उत्तराखंड के सभी विद्यालयों में अब हर शनिवार को छात्र-छात्राओं को देश और प्रदेश के राजाओं के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने राज्य के राजाओं वसुदेव कत्यूरी, कनकपाल, अजयपाल, प्रद्युम्न शाह, सोमचंद, ज्ञानचंद आदि की वीरता एवं साहस से छात्रों को परिचित कराने की नई पहल की है।     माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 इस बात पर जोर देती है कि विद्यालयों में दी जा रही शिक्षा छात्र-छात्राओं को भारतीय ज्ञान परंपरा एवं गौरवशाली विरासत से जोड़े एवं उन्हें मूल्य आधारित, संवेदनशील व जागरूक नागरिक के रूप में तैयार करे। एनईपी में यह भी कहा गया है कि विद्यालयों में इतिहास एवं संस्कृति की पढ़ाई केवल तिथियों और घटनाओं तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों में प्रेरणा, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रबोध एवं चरित्र निर्माण का प्रभावी माध्यम बने। जिसे देखते हुए विभिन्न चरणों एवं क्षेत्रों में हिंदू शासकों का शासन, उनका व्यक्तित्व एवं योगदान छ...

Uttarakhand: सात अप्रैल को मनाया जाएगा स्कूलों में प्रवेश उत्सव, छात्र-छात्राओं का अभिभावकों संग होगा स्वागत

स्वागत एवं प्रवेशोत्सव 2026, उत्तराखंड के सभी सरकारी और अशासकीय स्कूल में सात अप्रैल को प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का अभिभावकों के साथ स्कूल में स्वागत होगा और प्रवेश से वंचित रह गए बच्चों का नामांकन करवाया जाएगा। शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हर ब्लॉक में प्रभारी नामित किए गए हैं।     शिक्षा महानिदेशक ने तीनों निदेशकों और सभी सीईओ को जारी निर्देश में कहा, सभी विद्यालयों में छात्र, अभिभावक, शिक्षक सम्मेलन आयोजित किए जाएं। तीन साल की आयु पूरी कर चुके बच्चों का बालवाटिका एक में प्रवेश के लिए खुद आमंत्रण पत्र तैयार कर निकट के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर उनका प्रवेश सुनिश्चित किया जाए।   अच्छा परीक्षा परिणाम देने वाले कक्षाध्यापक, विषयाध्यापक व कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, खेल एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाए। छात्र-छात्राओं की ओर से पिछले साल तैयार प्रतिभा दिवस एवं विशिष्...

नए शैक्षिक सत्र में उत्तराखंड में 228 माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम अग्रिम आदेशों तक स्थगित,

उत्तराखंड के 200 माध्यमिक विद्यालयों की 255 व्यावसायिक शिक्षा कार्यशालाओं (Labs) एवं 28 स्पोक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का नए सत्र में संचालन शासन के दिशानिर्देश न मिल पाने के कारण अग्रिम आदेशों तक स्थगित हो गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा दीप्ती सिंह ने उक्त आशय से कार्यदाई संस्था विजन इण्डिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा उत्तर प्रदेश के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सत्र 2026-27 में अग्रिम आदेशों तक व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के संचालन को स्थगित रखने के निर्देश दिए हैं।    उत्तराखंड के राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 200 माध्यमिक विद्यालयों की 255 व्यावसायिक शिक्षा कार्यशालाओं (Labs) एवं 28 स्पोक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के लिए पूर्व में विजन इण्डिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा उत्तर प्रदेश के साथ अनुबंध हुआ था। यह अनुबंध 31 मार्च को समाप्त हो चुका है। नए शैक्षिक सत्र के लिए व्यावसायिक कार्यक्रमों के संचालन के लिए अभी तक शासन स्तर से शिक्षा विभाग को कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हो पाए हैं, जिस कारण महानिदेशक विद्यालय शिक्षा दीप्ती ...

Census 2027: जनगणना में लिवइन जोड़ों को विवाहित माना जाएगा

जनगणना के दौरान स्व-गणना का विकल्प चुनने वालों के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (एफएक्यू) में कहा गया कि अगर लिव-इन में रहने वाले एक दूसरे को हमेशा के लिए अपना मानते हैं तो उन्हें वैवाहिक दंपति माना जाए। भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायणन ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में अप्रैल से सितंबर के बीच मकानों की गणना होगी। दूसरे चरण के तहत नागरिकों की गणना मार्च 2027 से शुरू होगी। जनगणना-2027 के लिए 39 फील्ड ट्रेनर्स ने लिया मकान सूचीकरण और आवास गणना का प्रशिक्षण, पूर्वाभ्यास के दौरान इन फील्ड ट्रेनर्स ने पूछे डीएम और सीडीओ से हाउस लिस्टिंग के लिए प्रश्न घरों की होगी जियो टैगिंग:  देश के हर भवन के लिए यूनीक आईडी और सटीक मैपिंग के लिए जियो टैगिंग  होगी। पोर्टल जनगणना के दोनों चरणों 'हाउस लिस्टिंग, हाउसिंग जनगणना' (एलएलओ) और जनसंख्या गणना के लिए उपलब्ध होगा।     पोर्टल पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की सूची दी गई है ताकि लोग जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले सवालों का आसानी से उत...

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय थौलधार में “The Learning Feast" का हुआ शानदार आयोजन, विभिन्न गतिविधियों के जरिए बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय थौलधार में नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अंतर्गत “The Learning Feast : बाल शोध मेला 2026” का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा स्टाल लगाकर अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा तैयार की गई मासिक पत्रिका “फ्योंली” का स्टाल आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम के फोटोग्राफ यहां से करें Download  कार्यक्रम में गणित स्टॉल में Estimation Center एवं Tangram बच्चों ने अनुमान लगाने की क्षमता को खेल-खेल में प्रस्तुत किया । टेनग्राम गतिविधियों के माध्यम से आकृतियों की समझ, समस्या समाधान एवं तार्किक सोच को प्रदर्शित किया गया, जिसमें आगंतुकों की भी सक्रिय भागीदारी रही। EVS (पर्यावरण अध्ययन) स्टॉल में बच्चों ने पर्यावरण एवं विज्ञान से जुड़े विभिन्न कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए, जैसे जल संरक्षण, स्वच्छता, रोल प्ले आदि । इन मॉडलों ने बच्चों की वैज्ञानिक समझ और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को उजागर किया । पुस्तकालय एवं डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉल में विद्यालय के प्रिंट-रिच वातावरण, पुस्तकालय संसाधनों एवं डिजिटल सुविधाओं का प्...

Census- 2027: टिहरी में जनगणना 2027 के लिए 39 फील्ड ट्रेनर्स ने लिया मकान सूचीकरण और आवास गणना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण, पूर्वाभ्यास के दौरान इन फील्ड ट्रेनर्स ने पूछे डीएम और सीडीओ से हाउस लिस्टिंग के लिए प्रश्न

जनपद टिहरी गढ़वाल में जनगणना 2027 के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसी क्रम में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 29 मार्च को संपन्न हुआ। इस दौरान जनपद के विभिन्न तहसील, नगरपालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में प्रगणकों और पर्वेक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए 39 फील्ड ट्रेनर्स तैयार किए गए हैं वहीं प्रशिक्षण के अंतिम दिवस फील्ड ट्रेनर्स की टीम ने जनपद मुख्यालय में जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल और मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल के आवाज पर पहुंचकर हाउस लिस्टिंग का डेमो दिया।  जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल श्रीमती नीतिका खंडेलवाल, जनगणना प्रशिक्षण का जायजा लेते हुए    जनगणना 2027 के लिए टिहरी जिले में 39 फील्ड ट्रेनर्स  (Field Trainers) का तीन दिवसीय पशिक्षण रविवार को क्रीड़ा भवन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण की अंतिम दिवस पर फील्ड ट्रेनर्स को विभिन्न समूह में बांटकर मकान सूचीकरण और आवास गणना का अभ्यास करवाया गया। इस दौरान फील्ड ट्रेनर्स की टीम ने जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल और मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उनके समक्ष जनगणना के पहले चरण का डेमो दिया। समूह म...

उत्तराखंड में भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण होगा सरल, राजस्व लोक अदालतों की प्रक्रिया बनेगी समयवद्ध और पारदर्शी

  उत्तराखंड में भूमि संबंधी विवादों में जल्द ही घर बैठे आसानी से केस दर्ज कराया जा सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (आरसीसीएमएस) को आम लोगों के लिए और सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए। उम्मीद की जा रही है एक महीने के भीतर ऑनलाइन केस दर्ज करने की सुविधा शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में 'राजस्व लोक अदालत' का शुभारंभकिया। सीएम ने अफसरों को केसों का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाया जाए। आम जनमानस को समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजस्व लोक अदालत का आयोजन वर्षों से लंबित राजस्व विवादों के त्वरित, सार्थक समाधान के लिए किया गया है। धामी ने कहा कि राजस्व संबंधी विवाद केवल कागजी प्रक्रिया नहीं होते, बल्कि इनके पीछे किसानों की भूमि, परिवारों की आजीविका और लोगों का आत्म सम्मान जुड़ा होता है। इस दौरान प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने कहा कि राजस्व वादों का तेजी से निस्तारण किया...

Uttarakhand School Education: शिक्षकों के वार्षिक ट्रांसफर को लेकर बड़ी खबर, जल्दी शुरू होगी वार्षिक स्थानांतरण की प्रक्रिया,

Uttarakhand teachers transfer  उत्तराखंड में राजकीय शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस वर्ष शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार की मंशा शिक्षकों को वार्षिक स्थानांतरण, प्रमोशन का लाभ देना है।     मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ट्रांसफर के लिये अधिकारियों को प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों के स्थानांतरण, प्रमोशन को लेकर वित्त, कार्मिक विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की गई। इसमें अनुरोध श्रेणी के स्थानांतरणों को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए गए। स्थानांतरण व विद्यालयों के कोटीकरण से संबंधित प्रकरणों को लेकर उच्च न्यायालय में दायर याचिका में तथ्यों के साथ ठोस पैरवी करने के लिए भी कहा गया है। डॉ. रावत ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो उक्त याचिका में विशेष अपील भी की जाएगी, ताकि वार्षिक स्थानांतरण की समयावधि से पूर्व उक्त प्रकरण का निस्तारण हो सके। Mutual...

उत्तराखंड में Pre SIR के लिए 1 अप्रैल से चलेगा सघन डोर-टू-डोर अभियान, BLO से कॉल बुक करना हुआ आसान

देहरादून में सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कान्फ्रेंस करते अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे। उत्तराखंड में 1 अप्रैल से  सघन डोर-टू-डोर अभियान चलाकर कम मैपिंग वाले बूथ पर स्पेशल फोकस करते हुए मैपिंग का कार्य पूर्ण किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि एक क्लिक पर अब आप अपने BLO के लिए फोन कॉल बुक करा सकते हैं। प्रेस कान्फ्रेंस में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगदंडे ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन में प्रदेश में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के दृष्टिगत प्री-एसआईआर फेज में 85 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है।  उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के कम में प्रत्येक बूथ पर एब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ (ASD) सूची तैयार की जा रही है ताकि मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य और गहनता से किया जा सके। एक क्लिक पर अपने BLO के लिए बुक करा सकते हैं फोनकॉल अपर मुख्य निर्वाचन ...

RIMC Entrance Exam: टिहरी के लाल हर्षित जोशी ने कड़ी मेहनत से उत्तीर्ण की RIMC प्रवेश परीक्षा।

टिहरी जिले के हर्षित जोशी ने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते पर मात्र 7 महीने की तैयारी में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री एकेडमी RIMC की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिजनों के साथ ही टिहरी जिले का भी मान बढ़ाया है। हर्षित की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। Read more... टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक स्थित मान्दर बासर गांव के निवासी हर्षित जोशी ने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री एकेडमी की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विशेष उपलब्धि हासिल की है। बताते चले हर्षित उत्तराखंड के लिए निर्धारित एकमात्र सीट पर चयनित हुए हैं जिन्होंने मात्र 7 महीने की तैयारी में यह उपलब्धि हासिल की है। बता दे की राष्ट्रीय स्तर कि इस परीक्षा में कुल 36 सीटें होती है, जिनमें उत्तराखंड के लिए केवल एक सीट निर्धारित रहती है। हर्षित ने अपनी प्रारंभिक तैयारी सैनिक ग्लोबल अकादमी फरीदाबाद हरियाणा से की जहां उन्होंने सीमित समय में केंद्रित अध्ययन और अनुशासित दिनचर्या के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। देहरादून में हर्षित का इंटरव्यू अच्छा रहा जहां अंतिम चरण में छह बच्चों ने इंटरव्यू दिया ...

Census 2027: नई टिहरी में 27 मार्च से शुरू होगा जनगणना फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण, तकनीकी प्रक्रियाओं सहित फील्ड विजिट, और डेटा सुरक्षा पर 40 फील्ड ट्रेनर्स लेंगे प्रशिक्षण

जनपद टिहरी गढ़वाल में जनगणना 2027 के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसी क्रम में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 27 मार्च से नई टिहरी स्थित क्रीड़ा भवन में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले भर के 40 फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण लेंगे। इसके बाद फील्ड ट्रेनर्स जनगणना प्रगणकों और सुबरवाइजर्स को विभिन्न तहसील, नगरपालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में प्रशिक्षण देंगे।    उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारियों के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स (Field Trainers) का प्रशिक्षण राज्य के विभिन्न जिलों में इन दिनों संचालित हो रहा है। टिहरी जिले में 27 मार्च से 29 मार्च तक कलेक्ट्रेट के समीप क्रीडा भवन में जनपद स्तरीय ट्रेनर्स फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना के प्रथम चरण का प्रशिक्षण देंगे। यह प्रशिक्षण मकान सूचीकरण और आवास गणना पर आधारित होगा।     जनगणना 2027 पूरी तरह से डिजिटल होगी। मास्टर ट्रेनर फील्ड ट्रेनर्स को मोबाइल एप्लीकेशन (Mobile App) के माध्यम से डेटा संग्रह करने का प्रशिक्षण देंगे। जिला स्तर पर तीन दिवसीय (3-day) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें कार्मिकों को तकनीकी प...

Followers

Himwant readers