Skip to main content

Posts

Translate करें.

पदोन्नति लटकाए रखने पर टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने शासन को भेजा अपना त्यागपत्र, सैकड़ो शिक्षकों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शासन और विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी एसपी सेमवाल शिक्षकों और छात्रों के बीच एक बेहतरीन अधिकारी के रूप में जाने जाने वाले टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने पिछले लंबी समय से उन्हें पदोन्नति न दिए जाने पर मंगलवार को शिक्षा सचिव को अपना त्यागपत्र भेजा है। एक लोकप्रिय अधिकारी के इस कदम से यह साबित हो गया है कि राज्य में शिक्षा विभाग में पदोन्नति न होने से सिर्फ शिक्षक ही नहीं अफसर भी परेशान हैं।      पदोन्नति नहीं होने पर टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा विद्यालयी शिक्षा सचिव को भेजा है। उन्होंने इस्तीफे की वजह आठ महीने तक अपर निदेशक पद पर पदोन्नति नहीं देना बताया है।    टिहरी गढ़वाल के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने मंगलवार को अपना इस्तीफा शिक्षा सचिव रविनाथ रमन को भेजा है। इसमें उन्होंने अपनी विभागीय सेवाओं का जिक्र किया है। उन्होंने आठ महीने से अपर निदेशक पद पर पदोन्नति से वंचित रखे जाने पर देहरादून में राज्य के पहले राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में अपनी भूमिका का विस्तार से जिक्र किया है और कहा कि इसके लिए...

Shiksha Ki Baat: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह 23 सितंबर को करेंगे ‘शिक्षा की बात’, 1300 विद्यालयों में होगा सीधा प्रसारण, राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक नहीं करेंगे प्रतिभाग

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त और समावेशी बनाने के दृष्टिगत विद्यालयी शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा के तहत आगामी 23 सितम्बर से ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम की शुरूआत करेगा। इस अभिनव कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिये विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां एवं प्रेरक व्यक्ति छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर अपने अनुभव साझा करेंगे, साथ ही छात्र-छात्राएं अपने सवाल भी उनसे पूछ सकेंगे। ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम का प्रदेशभर के 1300 विद्यालयों में सजीव प्रसारण किया जायेगा। उधर प्रधानाचार्य सीधी भर्ती और पदोन्नति सहित अनेक मांगों को लेकर आंदोलनरत राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक शिक्षा की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग नहीं करेंगे।       विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ व ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तर्ज पर प्रदेश में ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जायेगा। जिसका शुभारम्भ आगामी 23 तारीख को राज्यपाल...

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर 'टोकन मनी खाने के मामले' में Meta AI ने कह दी यह बात

उत्तराखंड में प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर भ्रष्टाचार और टोकन मनी खाने का मामला चर्चा में है। शिक्षकों के वार्तालाप के एक स्क्रीनशॉट से इस चर्चा की शुरुआत हुई है और अब मामला हर शिक्षक की जुबान पर है। राजकीय शिक्षक संघ ने इस मुद्दे पर संज्ञान लेकर एसआईटी जांच की मांग की है। जहां मामला काफी चर्चित हो चुका है वहीं  एक यूजर द्वारा इस मुद्दे पर Meta AI से सवाल पूछने पर जो प्रतिक्रिया सामने आई उसे आप भी पढ़ें। प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर सामने आया 'टोकन मनी' खाने का स्क्रीनशॉट, राजकीय शिक्षक संघ ने की एसआईटी जांच की मांग,

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर सामने आया टोकन मनी खाने का स्क्रीनशॉट, राजकीय शिक्षक संघ ने की एसआईटी जांच की मांग

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया में भ्रष्टाचार और परीक्षा समर्थकों से टोकन मनी लिए जाने की बातें वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया में प्रधानाचार्य पदोन्नति परीक्षा समूह से लिया गया स्क्रीनशॉट अनेक शिक्षक समूह में वायरल हो रहा है। इसको लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने एसआईटी जांच की मांग उठाई है।      शनिवार को अनेक शिक्षक समूह में प्रधानाचार्य पदोन्नति परीक्षा के नाम से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर किए गए वार्तालाप का एक स्क्रीनशॉट तमाम शिक्षक समूह में वायरल हो गया, जिसमें एक यूजर द्वारा भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने से पहले माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखने की बात कही गई है तो दूसरे यूज़र ने कहा है कि "टोकन मनी खा रखी है भर्ती परीक्षा रद्द कैसे होगी?" वार्तालाप का यह स्क्रीनशॉट जहां अनेक समूहों में प्रसारित हो रहा है वही राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान सहित संघ के अनेक पदाधिकरियों और शिक्षकों द्वारा जहां इसे शिक्षा मंत्री और सरकार की छवि धूमिल करने का षड्यंत्र बताते हुए पूरे प्रकरण की एसआईटी द्वारा जांच करवाने की मांग की गई है, वही टोकन...

Big Breaking: KSSSC एग्जाम से पहले नकल माफिया हाकम सिंह फिर हुआ अरेस्ट, छह अभ्यर्थियों से मांगे 15-15 लाख रुपए

यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा से पहले उत्तराखंड पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में नकल गिरोह के सरगना हाकम सिंह और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता और आईजी नीलेश आनंद भरणे ने ये जानकारी दी है.    आईजी भरणे ने बताया कि सुबह से ही गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी. सरगना आगामी परीक्षा में नकल कराने के लिए छह अभ्यर्थियों से 15-15 लाख रुपये की मांग कर रहा था. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने जाल बिछाया और गिरोह के सरगना और उसके सहयोगी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया. मास्टरमाइंड हाकम सिंह पहले भी इसी तरह के धोखाधड़ी के मामलों में जेल जा चुका है.

एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में विद्यार्थी परिषद ने छात्र-छात्राओं से संपर्क कर की विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सुधांशु डोभाल सहित एबीवीपी प्रत्याशियों को वोट और समर्थन देने की अपील,

एसआरटी परिसर बादशाही थौल, टिहरी गढ़वाल  हेमवती नंदन गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में छात्रसंघ चुनाव की गतिविधियां तेज हो गई है। इसी क्रम में आज विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिकृत प्रत्याशी सुधांशु डोभाल ने अपने समर्थकों के साथ छात्र छात्राओं से विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालने की अपील की है।      आज नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी। नामांकन वापस लेने के लिए निर्धारित समय निकालने के बाद परिसर में अब चुनावी माहौल तेज हो गया है। जहां छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आशीष राणा और उपाध्यक्ष आलोक कुमार का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो चुका है वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज छात्र-छात्राओं से संपर्क कर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सुधांशु डोभाल सहित परिषद के सभी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालने की अपील की है।    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री केशव जी के मार्गदर्शन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंशुल भंडारी, दीपक गुणसोला, पूर्व सचिव अमन सजवान, पूर्व उपाध्यक्ष...

राजकीय शिक्षक संघ के भारी विरोध के बीच प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा की अनुपूरक विज्ञप्ति हुई जारी, प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज होगी आपातकालीन बैठक, तय होगी नई रणनीति

Report by- Sushil Dobhal Himwant Educational News राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड द्वारा प्रधानाचार्य सीधी भर्ती की भारी विरोध के बीच लोक सेवा आयोग ने भर्ती परीक्षा को लेकर अनुपूरक विज्ञापन जारी किया है। आयोग की वेबसाइट और समाचार पत्रों में जारी विज्ञापन में सीधी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन हेतु 12 अक्टूबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।    आयोग द्वारा जारी विज्ञापन पर राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि "सम्मानित साथियों, इस विज्ञापन से आप विचलित न हों। आप का संगठन आख़िरी साँस तक अपने वाजिब हकों के लिए लड़ता रहेगा ।विज्ञप्ति पहले भी निकली थी दिल्ली अभी बहुत दूर है। चिंता न करें।आप से आग्रह है कि अपनी दोगुनी ऊर्जा के साथ इस हठधर्मिता के खिलाफ जो रणनीति संगठन बनायेगा आप को ईमानदारी से उसका अनुपालन करना होगा ।संगठन आज एक आपातकालीन बैठक करेगा और जो निर्णय लेगा आप तक पहुँचाया जायेगा। जय राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड ।सादर प्रांतीय कार्यकारिणी।

Breaking News: टिहरी जिले में यहां प्राथमिक विद्यालय के ऊपर छुट्टी होने के कुछ देर बाद ही गिरा भारी भरकम बोल्डर, स्कूल के निकटवर्ती घर भी हुआ ध्वस्त, दो महिलाएं हुई घायल

टिहरी जिले के नागनी के निकट जिजली गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जिजली को ध्वस्त करते हुए एक भारी बोल्डर स्कूल के निकटवर्ती घर से जा टकराया, घर के बाहर बर्तन धो रही मां बेटी इस हादसे में घायल हो गए। गनीमत रही की स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी वरना स्कूल में बहुत बड़ा हादसा हो जाता।     अभी-अभी मिली जानकारी के मुताबिक चंबा ऋषिकेश मार्ग पर नागनी कस्बे के निकट जिजली गांव के प्राथमिक विद्यालय के ऊपर एक भारी बोल्डर गिरने से जहां विद्यालय बुरी तरह ध्वस्त हो गया वहीं इसके बाद बोल्डर स्कूल के निकटवर्ती घर से जा टकराया। जिससे घर का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया जबकि घर के बाहर बर्तन धो रही मां बेटी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राजकीय प्राथमिक विद्यालय जाता जीजली के ऊपर भारी धमाके के साथ एक बोल्डर गिरते हुए निकटवर्ती घर से जा टकराया। स्कूल में कुछ देर पहले छुट्टी हो चुकी थी। बच्चों की छुट्टी होने के बाद यह घटना होने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि बौल्डर गिरने से स्कूल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है साथ ही नजदीकी घर के बाहर एक महिला और उनकी पुत्री घायल हुई है। ग्रामीणों की सूचना...

बड़ी खबर: राजकीय शिक्षक संघ पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से सीधी बात, एक सप्ताह में बैठक आयोजित कर समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान का सीएम ने दिलाया भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि मांगों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।    इस दौरान मुख्यमंत्री ने सचिव कार्मिक की अध्यक्षता में सचिव शिक्षा, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा तथा राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ एक सप्ताह के अन्दर बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ के मांग पत्र के नियमों के आलोक में अग्रेतर कार्यवाही कार्यवाही की जाए।   इस अवसर पर सचिव श्री शैलेश बगौली, अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री राम सिंह चौहान, महामंत्री श्री रमेश पैन्यूली, उपाध्यक्ष श्री राजकुमार चौधरी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए हजारों शिक्षक पहुंचे देहरादून, पुलिस प्रशासन में हड़कंप, शिक्षकों को देहरादून पहुंचने से रोक रही है उत्तराखंड पुलिस, पुलिस की कार्यशैली पर शिक्षकों में उबाल,

Report by- Sudhanshu Dobhal उत्तरकाशी जनपद के शिक्षकों को देहरादून पहुंचने से जनपद की पुलिस ने सीमा पर ही रोका, शिक्षक सड़क पर ही बैठे धरने पर। प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली को रद्द करने सहित अन्य मांगों के समाधान के लिए आंदोलनरत राजकीय शिक्षक संघ के मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को कमजोर करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून पहुंचने वाले शिक्षकों को उनके जनपदों में ही रोकने के प्रयास तेज कर दिए हैं, जिससे शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त हो रहा है।     राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखण्ड द्वारा माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के पद शत-प्रतिशत पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने, प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा निरस्त किए जाने, वार्षिक स्थानान्तरण आदि लंबित मांगों को लेकर प्रांतीय कार्यकारिणी के मुख्यमंत्री आवास घेराव के आवाहन के चलते राज्य के सभी जिलों की शिक्षक बड़ी संख्या में देहरादून पहुंच रहे हैं। शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री आवास घेराव को देखते हुए पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूलते दिखाई दे रहे हैं। आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस ने शिक्षकों को अपने-अपने जनपदों के बैरियर प...

एक बार फिर स्थगित हुई मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा 2025

Report by- Sushil Dobhal राज्य शैक्षिक अनुसांधन एवं प्रशिक्षण परिषद्, SCERT राज्य में आपदा प्रबंधन अधिकरण द्वारा अवकाश घोषित होने के कारण मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा एक बार फिर से स्थगित हो गई है। अपर निदेशक एससीईआरटी ने सुबह 6:35 पर अपने हस्तलिखित नोट से इसकी सूचना दी है।    राजकीय शिक्षक संघ के आंदोलन को ध्यान में रखते हुए इस परीक्षा के पहले ही स्थगित होने के कयास लगाए जा रहे थे। विभाग ने राजकीय शिक्षक संघ के आंदोलन और कार्य बहिष्कार को ध्यान में रखते हुए इस राज्य स्तरीय परीक्षा को संपन्न करवाने की जिम्मेदारी जूनियर और प्राथमिक शिक्षकों के साथ ही अतिथि शिक्षकों को सौंप थी। किंतु मौसम विभाग द्वारा राज्य भर में भारी बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए अब एक बार फिर यह परीक्षा स्थगित की गई है। अपर निरीक्षक एनसीईआरटी द्वारा जारी किए गए हस्तलिखित नोट में उक्त आशय की जानकारी दी गई है। अपर निदेशक का यह नोट सभी शिक्षक समूह में फॉरवर्ड हो रहा है। 

ITR Date Extension: कब है ITR फाइलिंग की अंतिम तिथि, आयकर विभाग ने बता दी सच्चाई, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Report by- Sudhanshu Dobhal ITR फाइल करने की कल यानी 15 सिंतबर को आखिरी दिन है। ऐसे में एक फर्जी खबर चल रही है। अफवाह में दावा किया गया था कि ITR फाइल करने की आखिरी तारीख, जिसे पहले 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दिया गया था, अब 30 सितंबर 2025 तक एक्सटेंड कर दी गई है। लेकिन इनकम टैक्स विभाग ने इस खबर को पूरी तरह फर्जी बताया है।   इनकम टैक्स इंडिया के ऑफिशियल X हैंडल से इसे फेक न्यूज बताया गया है और कहा गया है कि ITR दाखिल करने की अंतिम तिथि 15.09.2025 ही रहेगी। करदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक @IncomeTaxIndia अपडेट पर ही भरोसा करें। ITR दाखिल करने, टैक्स पेमेंट और अन्य संबंधित सेवाओं में करदाताओं की सहायता के लिए हेल्पडेस्क 24x7 काम कर रहा है। इसके अलावा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कॉल, लाइव चैट, वेबएक्स सेशन और ट्विटर/X के माध्यम से सहायता कर रहा है। ऐसे में अगर आपने अभी तक ITR फाइल नहीं किया है, तो आपके पास अब सिर्फ कुछ ही घंटों का समय बाकी है। देर करने पर आपको लेट फीस और पेनल्टी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अफवाहों में न आएं और समय पर ITR भरकर अपनी जिम्म...

विभाग ने राजकीय जूनियर-प्राथमिक शिक्षकों, अतिथि शिक्षकों और मिनिस्ट्रियल कार्मिकों को सौंपी मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा की कमान, क्या प्रधानाचायों का प्रभार भी इन्हें सौंपेगा विभाग? यहां पढ़ें यह स्पेशल रिपोर्ट।

आलेख- सुशील डोभाल  राज्य शैक्षिक अनुसांधन एवं प्रशिक्षण परिषद्, SCERT उत्तराखण्ड के द्वारा मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 का आयोजन दिनांक 16 सितंबर को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। विभागीय स्तर पर इस परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। खास बात यह है कि इस बार राजकीय शिक्षक संघ के आंदोलन और शिक्षण कार्यों को छोड़कर अन्य कार्यों के बहिष्कार को ध्यान में रखते हुए विभाग ने इस प्रवेश परीक्षा से राजकीय माध्यमिक शिक्षकों को अलग रखते हुए जूनियर प्राथमिक शिक्षकौ और अतिथि शिक्षकों के साथ ही मिनिस्टीरियल कर्मचारियों को परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है।   राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखण्ड के आवाहन पर प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा का विरोध और पदोन्नति सहित अनेक लंबित मांगों का निराकरण न होने के कारण राज्य के सभी शिक्षक आंदोलनरत हैं। शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के आवाहन पर शिक्षक इन दोनों केवल शैक्षिक कार्य कर रहे हैं जबकी गैर शैक्षणिक कार्यों के बहिष्कार के साथ ही सभी विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाचार्यों ने प्रभार भी छोड़ दिया है। यह छा...

टिहरी संध्या कला, त्रिहरि सिनेमा हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार आगाज,

टिहरी संध्या कला, त्रिहरि सिनेमा हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार आगाज, कार्यक्रम हुए शुरू

NHPC Limited Vacancy 2025: एनएचपीसी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर और गैर-कार्यकारी पदों के लिए निकाली भर्ती, यहां कर लें आवेदन

NHPC Limited Vacancy 2025: एनएचपीसी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर और गैर-कार्यकारी पदों के लिए निकाली भर्ती, यहां कर लें आवेदन   नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHPC) की ओर से जूनियर इंजीनियर और विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। एनएचपीसी ने असिस्टेंट राजभाषा ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर समेत अन्य पदों के 248 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाना होगा। आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 1 अक्टूबर 2025 तय की गई है। Income Tax Announces Recruitment 2025 to fill in 388 vacancies under various posts. Apply online for Stenographer, Assistant, Deputy Registrar, Assistant Registrar, Legal Assistant, Upper Division Clerk, Senior Private Secretary, Principal Private Secretary, Accounts Officer, Financial Adviser, Court Officer, Sportsperson, Director, Young Professional, Staff Car Driver, Consultant vacancies at Income Tax. LIC में 841 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी डिटेल LIC Re...

'द बुग्याल्स टीम', टिहरी संध्या कला और क्लीन हिमालय ग्रीन हिमालय टीम के प्रयासों से 6 सितंबर को बौराडी में होगा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन,

Report by- Sudhanshu Dobhal टिहरी संध्या कला, क्लीन हिमालय ग्रीन हिमालय टीम और 'द बुग्याल्स टीम' के संयुक्त तत्वावधान में नगर पालिका परिषद के सहयोग से सिनेमा हॉल बोराडी में 6 सितंबर की सांय गढ़वाली संस्कृति के संरक्षण एंव संवर्द्धन के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं शिक्षकों और आम लोगों को इस कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है।  मोहन सिंह रावत, पालिका अध्यक्ष नई टिहरी पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा है कि नगर पालिका परिषद टिहरी, 'दि बुग्याल टीम' और क्लीन हिमालय ग्रीन हिमालय टीम के संयुक्त तत्वाधान में 6 सितम्बर 2025 की सांय को नगर पालिका सिनेमा हॉल में एक सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम जिसका नाम टिहरी संध्या कला रखा गया है का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गढ़वाली संस्कृति के संरक्षण एंव संवर्द्धन के साथ उभरते कलाकारों को प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए भी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने ...

Breaking news: शिक्षक पर दो सभासदों पर चाकू से हमला करने का लगा आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, सभासदों की हालत नाजुक

ETV Bharat Uttarakhand  से साभार। अगस्त्यमुनि नगर पंचायत में सोमवार रात एक सनसनीखेज और खौफनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया. एक स्थानीय स्कूल में कार्यरत शिक्षक और दो सभासदों विक्की आनंद सजवाण और हिमांशु भट्ट की आपसी झड़प ने तब खतरनाक मोड़ ले लिया, जब शिक्षक ने धारदार हथियार से सभासदों पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल अब दोनों की हालत नाजुक है. नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र गोस्वामी ने इसे गंभीर मामला बताते हुए थाना अगस्त्यमुनि में तहरीर देते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है. पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने लिखा है कि बीते एक सितंबर 2025 की रात को 10 बजे सभासद विक्की आनंद सजवाण और हिमांशु भट्ट अगस्त्यमुनि में एक होटल में खाना खा रहे थे. इसी दौरान, स्थानीय स्कूल में कार्यरत दो शिक्षक शराब के नशे में वहां पहुंचे. कुछ ही देर में उनका होटल मालिक के साथ झगड़ा होने लगा. झगड़ा बढ़ता देख दोनों सभासद बीच बचाव करने के लिए आए, शिक्षक सभासदों से भी झगड़ा करने लगा. अचानक से शिक्षक विनोद कुमार ने दोनों सभासदों को चाकू से वार कर दिया, दोनों सभासदों...

Shailesh Matiyani Teachers Award: शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार 2024 की हुई घोषणा, प्रदेश के यह 16 शिक्षक होंगे सम्मानित

Report by- Sushil Dobhal   स्कूली शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 शिक्षकों का चयन शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए किया गया है। इन शिक्षकों को पांच सितम्बर को सम्मानित किया जाएगा। चयनित शिक्षकों में 9 प्राथमिक, 5 माध्यमिक, 1 प्रशिक्षण संस्थान और 1 संस्कृत शिक्षा से जुड़े शिक्षक शामिल हैं। सुप्रीम निर्णय: शिक्षक कर लें दो साल के भीतर TET क्वालीफाई, वरना छोड़नी होगी नौकरी, 5 साल में रिटायर्ड होने वाले शिक्षकों को ही मिलेगी छूट, लेकिन नहीं मिलेगा प्रमोशन

सुप्रीम निर्णय: शिक्षक कर लें दो साल के भीतर TET क्वालीफाई, वरना छोड़नी होगी नौकरी,

Sushil Dobhal  सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि शिक्षकों को सेवा में बने रहने या प्रमोशन के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास करना जरूरी है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने कहा कि जिन शिक्षकों की नौकरी 5 साल से ज्यादा बची है, वे सभी इस नियम के दायरे में होंगे। ऐसे सभी शिक्षकों को टीईटी पास करने के लिए दो साल का वक्त दिया गया है। TET पास न करने वालों को या तो नौकरी छोड़नी होगी या फिर कंपल्सरी रिटायरमेंट CRS लेना होगा।   बेंच ने उन टीचर्स को राहत दी है, जिनकी सर्विस 5 साल बची है। लेकिन, इन्हें भी प्रमोशन चाहिए तो टीईटी पास करना होगा। शीर्ष कोर्ट ने अनुच्छेद 142 के तहत विशेष अधिकारों का प्रयोग करते हुए ये निर्देश दिए। इससे पहले नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) ने शिक्षकों को TET क्वालिफाई करने के लिए 5 साल का समय दिया था, जिसे बाद में 4 साल और बढ़ाया गया। एनसीटीई के इस नोटिस के खिलाफ उम्मीदवारों ने कोर्ट का रुख किया था।    दरअसल कुछ राज्यों में एनसीटीई के नोटिफिकेशन की अनदेखी करते हुए TET पास न करने पर भी शिक्षकों को प्रोन्नति दी जा रही थी...

Uttarakhand Employment News: उत्तराखंड में इन विभागों में होने जा रही है भर्तियां, वन दारोगा, सहायक अध्यापक और सहायक लेखाकार सहित इन पदों पर होंगी भर्ती, आयोग ने जारी किया कार्यक्रम, देखें सूची -

Uttarakhand Employment News:  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए बेहतर मौका मिलने जा रहा है. जी हां, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही समूह ग के रिक्त पदों पर विभिन्न विभागों की सीधी भर्ती आयोजित करने जा रहा है. इसके तहत राज्य में कुल 14 भर्तियों का कार्यक्रम जारी किया गया है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने साल 2025-26 के लिए अपना वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी किया है. इसके तहत युवाओं के पास विभिन्न विभागों में समूह ग के तहत भर्ती होने का मौका है. इसमें अक्टूबर 2025 से जून 2026 तक की सभी भर्तियों की सूची सार्वजनिक की गई है. इसमें आयोग ने रिक्त पदों की स्थिति और प्रस्तावित परीक्षा की तारीख भी जारी की है. वन दारोगा की भर्ती:  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कुल 14 परीक्षाओं की सूची वार्षिक कैलेंडर में निकाली है. इसमें वन दारोगा के 124 पदों पर भर्ती की जानकारी दी गई है जिसके लिए 28 अक्टूबर प्रस्तावित परीक्षा तारीख बताई गई है. इसी तरह सहायक लेखाकार, सहायक समीक्षा अधिकारी और वैयक्तिक सहायक की परीक्षा की भी जानकारी दी गई है. इसके लिए 17 नवंबर ...

Followers

Himwant readers